केलाघाघ पर्यटन स्थल में झार आहार पलाश कैफेटेरिया का हुआ उद्घाटन

प्रकृति सौंदर्य के बीच मिलेगा झारखंड की पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा स्वाद

सिमडेगा। सिमडेगा शहरी क्षेत्र के करीब प्राकृतिक सौंदर्य का सिरमौर्य केलाघाघ डैम परिसर में अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए झारखंड के पारंपरिक भोजन का भी लुफ्त ले सकेंगे। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “पलाश दीदी कैफे” का उद्घाटन डीसी सिमडेगा कंचन सिंह और डीडीसी दीपांकर चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किए। जेएसएलपीएस की महिला समूह द्वारा संचालित इस कैफे में झारखंड के सभी पारंपरिक भोजन मिलेगा। प्रकृति के इस सुंदर वादियों के बीच  इस पलाश कैफे खोलने का उद्वेश्य यहां आने वाले पर्यटकों को झारखंड के आहार और संस्कृति से रूबरू कराना है।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि दीदी कैफेटेरिया न केवल पर्यटको को सुविधा देगा, बल्कि स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनेगा। उन्होंने जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियों को गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सेवा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कैफेटेरिया की संचालिका कौशल्या देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नारी शक्ति योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण प्रदान किया गया। डीसी ने इसे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि सरकार एवं बैंकिंग संस्थान मिलकर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

डीडीसी दीपांकर चौधरी ने कहा कि केलाघाघ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर दीदी कैफेटेरिया की स्थापना से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पर्यटन के क्षेत्र में सिमड़ेगा का नाम  और आगे बढ़ेगा। डीसी एवं डीडीसी आयुक्त के कर कमलों से पर्यटन कैलेंडर सभी मीडिया प्रतिनिधियों के बीच वितरण किया गया।

मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर सिमडेगा समीर रेनियर खालखो, डीपीएम जेएसएलपीएस शांति मार्डी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी  पलटू महतो, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मैक्सिमा लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ किंकर कुमार महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बाखला, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के मीडिया प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस की दीदियां एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button