शत्रुघ्न प्रसाद को ‘प्रशांत चटर्जी स्मृति पुरस्कार’ जबकि 22 विजयी प्रतिभागी भी होंगे पुरस्कृत

देवघर। अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस की स्थापना 1961 में नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी। तब से यह प्रति वर्ष 27 मार्च को विश्वभर में फैले नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट के विभिन्न केंद्रों में तो मनाया ही जाता है। स्थानीय ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स एवं विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के युग्म बैनर तले आयोजित 27 मार्च को दीनबंधु उच्च विद्यालय के रवीन्द्र सभागार में मौलिक फिल्म, मुंबई के निदेशक शत्रुघ्न प्रसाद को देवघर के एन. जी. सी. क्लब के संस्थापक प्रशांत कुमार चटर्जी की स्मृति में “नाट्यकार प्रशांत चटर्जी स्मृति पुरस्कार” की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित की जाएगी, साथ ही निबंध, रंगभरो एवं पोर्टेट पेंटिंग प्रतियोगिता के 22 विजयी प्रतिभागियों को ओमसत्यम इंस्टिट्यूट के निदेशक सह विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, मुख्य अतिथि उप महापौर सह प्रशांत चटर्जी की पुत्री टिप चटर्जी, समाजसेवी सुधीर सिंह ‘भोला’, राजनारायण बोस बांग्ला लाइब्रेरी के सचिव पार्थो मुखर्जी, दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमट्सअगवा एलिमेंटरी स्कूल, टोक्यो, जापान के अक्षय कश्यप, पालोजोरी की रीता कुमारी, मधुपुर के प्रीतम दास, दीनबंधु स्कूल की मुस्कान सिंह, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की आराध्या कुमारी सिंह, संदीपनी पब्लिक स्कूल, पर्यावरणविद रजत मुखर्जी, आदर्श प्लस टू हाई स्कूल, लाखोरिया के अजीत कुमार पंडित एवं पूजा कुमारी, पालोजोरी की सुकीर्ति कुमारी, भारती विद्यापीठ की पूनम कुमारी, एकलव्य पब्लिक स्कूल की रंजू कुमारी एवं वैष्णवी कुमारी सिन्हा, संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल की राधिका कुमारी, श्री श्री मोहनानंद प्लस टू स्कूल, तपोवन की क्षमा कुमारी, सारवां के अनुराग भारद्वाज, सुप्रभा शिक्षा स्थली के आर्यन केशरी, छपरा, बिहार की रजनी आनंद एवं अन्य के नाम सूचिबद्ध है।



