सिमडेगा में पुलिस अधीक्षक के नवनिर्मित गोपनीय कार्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

सिमडेगा। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित पुलिस अधीक्षक के नवनिर्मित गोपनीय कार्यालय भवन का भव्य उद्घाटन आज की शाम पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में किया गया। उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. राव खोटरे ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर किया।उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवन को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता, गोपनीयता एवं सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button