धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर बने संजीव सिंह, उप मेयर पद पर अरुण कुमार नोनिया की जीत

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जीत दर्ज की है, जबकि उप मेयर पद पर अरुण कुमार चौहान विजयी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 55 वार्ड पार्षदों में से लगभग 50 पार्षदों ने उप मेयर चुनाव में अरुण कुमार चौहान के पक्ष में मतदान किया।

झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के अध्यक्ष रामा शीष चौहान ने इस जीत पर धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 7 के सभी मतदाताओं एवं पार्षदों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इसके लिए वे सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि संजीव सिंह और अरुण कुमार चौहान के नेतृत्व में धनबाद का समुचित विकास होगा। साथ ही यह भी कहा कि झारखंड के इतिहास में नोनिया समाज के किसी सदस्य की पहली बार इतने बड़े पद पर जीत एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस अवसर पर चौहान, बिंद, बेलदार एवं निषाद समाज की ओर से भी नव निर्वाचित मेयर और उप मेयर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

शुभकामना देने वालों में प्रमुख रूप से संजय चौहान, मोहन चौहान, वकील बेलदार, दशरथ नोनिया, योगेश्वर चौहान, विजय चौहान, अर्जुन प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सीता देवी, रीता कुमारी एवं बिंदू चौहान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button