कोलेबिरा में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन मजबूती पर बनी रणनीति

कोलेबिरा (सिमडेगा)। कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में कोलेबिरा के नवा टोली पंचायत स्थित गोबर धंसा डेम के समीप कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आने वाले समय के लिए रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने सबसे पहले नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि प्रखंड कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को और मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने बैठक में एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने दिया,जबकि कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अमृत डुंगडुंग ने किया।
इस मौके पर सिमडेगा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य सुरेश द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव क्लेमेंट टेटे, फुलकेरिया डांग,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष जमीर अहमद, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव जमीर खान, सांसद बोलबा प्रतिनिधि सुनील टोप्पो, युवा विधानसभा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, नवा टोली पंचायत अध्यक्ष नीरज कुल्लू, टुटीकेल पंचायत अध्यक्ष संजय डांग, अघरमा पंचायत अध्यक्ष सुमन गुड़िया, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष भागीरथी साहू, प्रखंड महासचिव एरेन केरकेट्टा, सुनीता कुल्लू, लिली कीड़ों, मंजुला कीड़ों, संतोष बा, लूथर सुरीन, जेम्स पीटर केरकेट्टा,समीर सोरेंग, जोगेंद्र मांझी, अनुरंजन केरकेट्टा, कुलदीप केरकेट्टा, बिनय केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button