बंगरा चौराहे पर सरेराह मृत गाय( गौवंश ) पड़ी होने से जनता में आक्रोश प्रशासन खामोश

माधौगढ़ / जालौन।  विगत कई दिनों से मृत गौवंश को कुत्ते मांसाहारी जानवर नोच खसोट रहे है गाय सद जाने से दुर्गंध का आलम फैला हुआ है लोगो का वहां से निकलना दूभर है।कोई भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी उठाने की जहमत नहीं लेना चाहता।
आपको बताते चले कि बंगरा ग्रामपंचायत की सीमा के अंदर मृत गाय पड़ी है कोई भी जिम्मेदार गाय को वहा से हटवाने एवं उसे जमीन में दफनाने की जहमत नहीं उठाना चाहता बल्कि वहा से बड़े बड़े जिम्मेदार गाड़ियों में फर्राटा भर कर निकल जाते है।

प्रशासनिक जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुकरते हुए योगी सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है मौकाएं स्थल का खौफनाक मंजर देख लोगो के दिल दहल उठते है जनता शासन प्रशासन के गैरजिम्मेदारान रवैया को देख सरकार को किसने में लगी है।वही जब इस मामले की जानकारिम होते ही दूरभाष पर सरकारी नंबर से उपजिलाधिकारी को अवगत करना चाहा तो कई बार फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठ सका हो सकता है कि कही सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण फोन ना उठ सका हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button