खबर छपने के बाद भी प्रशासन मौन, धड़ल्ले से संचालित हो रही अवैध आरा मिल

केशव यादव/देवघर। देवघर जिले सारठ थाना क्षेत्र के नगाड़ों गांव स्थित अवैध आरा मिल जहां अंधाधुंध लकड़ी की चिराई की जा रही है एवं सारवां थाना क्षेत्र के स्थित मंझलाडीह व बधनी गांव के झाड़ी में अवैध रूप से संचालित हो रही आरा मिलों का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना अनुमति के आरा मिलें संचालित की जा रही हैं, जहाँ बड़ी मात्रा में लकड़ी की कटाई की जा रही है।

इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है और अवैध आरा मिल संचालकों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जंगलों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से चल रही आरा मिलों की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button