25 जनवरी को बाघचंडी मंदिर प्रांगण में होगी मंदिर प्रबंधन समिति की अहम बैठक

कोलेबिरा। कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के काल्हाटोली स्थित प्रसिद्ध मां बाघचंडी मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आगामी 25 जनवरी (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। बैठक में मंदिर के संचालन, व्यवस्था, विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में कोलेबिरा, बानो एवं जलडेगा प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
समिति के अनुसार, बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार, आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारी तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक मंदिर के समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।



