कला भवन में ‘अपराजिता सम्मान’ का भव्य आयोजन, नारी शक्ति को मिला मंच

मंत्री लेशी सिंह, महापौर विभा कुमारी, भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

पूर्णिया। शहर के कला भवन में प्रभात खबर द्वारा आयोजित “अपराजिता महिला सम्मान समारोह” में समाज की प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन एवं पटेल नर्सिंग कॉलेज की डायरेक्टर, जिला भाजपा मंत्री तथा कार्यक्रम की प्रायोजक सहयोगी नूतन गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुईं।

समारोह का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह,महापौर विभा कुमारी ,भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे सभागार में उत्साह और गरिमा का वातावरण बन गया।
इस अवसर पर नूतन गुप्ता ने कहा कि समाज में महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों को सम्मानित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी की बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस प्रेरणादायक पहल के लिए प्रभात खबर परिवार को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि मीडिया का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान शहर के कई गणमान्य लोगों से आत्मीय मुलाकात भी हुई। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह पहल नारी शक्ति के सम्मान और प्रोत्साहन का प्रतीक बनकर उभरी।
नूतन गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का उत्साह भी प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रभात खबर प्रबंधन और पूरी टीम को इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button