बेगूसराय के स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरूः कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों का एग्जाम, 24 मार्च तक होगी कॉपियों की जांच

बेगूसराय। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी, और कॉपियों की जांच 19 से 24 मार्च तक पूरी की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक। कक्षा 1 और 2 मुख्य रूप से मौखिक परीक्षा, भाषा विषयों में लिखित भी संभव। कक्षा 3 से 8 लिखित परीक्षा, जिसमें प्रश्नपत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल से 45 मिनट पहले उपलब्ध होते हैं।कक्षा 3 से 8 के छात्रों को सादी कॉपियां दी जाएंगी, और मूल्यांकन के बाद रिजल्ट जल्द साझा किया जाएगा। यह शेड्यूल बिहार के सभी सरकारी स्कूलों के लिए समान है।



