वीरपुर प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू

वीरपुर (बेगूसराय)। वीरपुर प्रखंड के 43 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जो 19 मार्च तक चलेगी।पहले दिन पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा ली गई, जबकि दूसरी पाली में कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों की हिंदी व उर्दू की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा ने बताया कि इस बार ई-शिक्षा कोष से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर श्याम पट्ट (ब्लैकबोर्ड) पर लिखकर परीक्षा ली जा रही है।उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त बनाने के लिए एक विद्यालय के शिक्षक को दूसरे विद्यालय में वीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित होती पाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button