नशे के हालत में कदापि वाहन नही चलाए : डॉ साधना ठाकुर

पटना। सड़क हादसों को कम करने में सड़क और टायर सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए, विश्व युवक केंद्र दिल्ली ने भारतीय टायर तकनीकी सलाहकार समिति, प्रेम यूथ फाउंडेशन और श्री अरविंद महिला कॉलेज के सहयोग से 12 मार्च 2026 को श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना के सभागार में टायर और सड़क सुरक्षा के विषय पर सेमिनार का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना के यातायात डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि यातायात नियमों को पालन कर हम बहुत हद तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते है। दुर्घटना से देर भली है। हमेशा सीट बेल्ट, हेलमेट,का प्रयोग करें। नशा के हालत में कदापि वाहन नही चलाये। उन्होंने लोगो से घायलों को हॉस्पिटल पहुचने की अपील किया है। वहीं संसाधन व्यक्ति जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक पवित्रा रॉय ने युवाओं में सड़क और टायर सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि युवा न केवल सबसे अधिक प्रभावित वर्ग हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति भी हैं, इसलिए उन्हें जिम्मेदार सड़क व्यवहार प्रदर्शित करने की आवश्यकता है।

श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने देश में सड़क और टायर सुरक्षा को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। विश्व युवक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजत थॉमस और फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सपना बरुआ ने किया। मौके पर डॉ प्रिया, डॉ प्रियंजन, प्रो मौर्या प्रसाद, एसआई प्रियंका कुमारी, सार्जेंट अविनाश राज रंजन ने अपना विचार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। लगभग 300 छात्रों ने सेमिनार में भाग लिया और टायर और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में सीखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button