वीवीएस पथ पर नौला पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
दो दर्जन से अधिक वाहनों की ली गई तलाशी, वाहन चालकों में मचा रहा हड़कंप

बेगूसराय। वीरपुर नौला पिकेट पुलिस ने गुरुवार की संध्या बेगूसराय–वीरपुर संजात पथ पर नौला गढ़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। जांच में दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की।
जांच के क्रम में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए बाइक चालकों से पूछताछ भी की गई तथा कई वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई। पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। आगे भी इस तरह का सघन जांच अभियान जारी रहेगा। अभियान में नौला पिकेट पुलिस के जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे।



