भाजपा फतुहा नगर मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

फतुहा। शहर के गोंविदपुर मां तारा उत्सव हॉल में गभाजपा फतुहा नगर मंडल का कार्यशाला पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के तहत गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उद्वघाटन बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्षा अनामिका पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है।उनका अनुशासन उससे भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के शिद्वातों और सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में कार्य प्रद्वति ,सोसल मीडिया, बूथ प्रबंधन, पार्टी के स्थापना काल और शिद्वातों की जानकारी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की दी गयी और इसे बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ -साथ आम जन मानस तक पहुचाने को कहा गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह, अरविंद यादव, केशवकांत प्रसाद, दीलीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भास्कर लाल पटवा, शोभा देवी, जिला मंत्री प्रतिमा पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी विशाल यादव, संयोजक विजय वत्स, सच्चिदानंद यादव, पूनम केसरी, अनामिका अग्रवाल, अंजु मिश्रा, पिंकी साहु, मुन्नी कुशवाहा, नगर महामंत्री ई० सुरजीत कुमार,नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, सुनील वर्मा, रंजीत प्रसाद,नगर मंत्री अनामिका कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष ई०सौरभ आंनद, राहुल सिंह, बबलू शाह,शिवनाथ यादव,सूरज कुमार, उमेश दास,दीलीप साव, मो०फारूक, दीलीप पासवान,प्रदीप कुमार शर्मा समेत सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button