आरजी हॉस्पिटल्स, लुधियाना ने किडनी के मरीजों को जागरूक करने के लिए ‘दिल से फाइटर’ पहल के साथ विश्व किडनी दिवस मनाया

लुधियाना। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर अपनी व्यापक और एडवांस्ड रीनल केयर के लिए मशहूर आरजी हॉस्पिटल्स, लुधियाना 12 मार्च, 2026 को “दिल से फाइटर – ए गैदरिंग ऑफ़ स्ट्रेंथ एंड सपोर्ट” नाम के एक कार्यक्रम का आयोजन किया। लुधियाना से शुरू करके आरजी हॉस्पिटल्स ने अब भारत में अपनी सभी यूनिट्स में यह प्रेरणादायक पहल संचालित की है। इस पहल का उद्देश्य किडनी के मरीज़ों, देखभाल करने वालों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को एक साथ लाकर जागरूकता फैलाना और किडनी वॉरियर्स को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना है।
लुधियाना की जानी-मानी सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर पूरे जिले में मेडिकल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं। उन्हें इस इवेंट में गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर बुलाया गया है। यह कार्यक्रम जीवन का एक भावनात्मक और प्रेरणादायक उत्सव है। यहां पर वर्तमान मरीज़ और उनके परिवार अपने व्यक्तिगत अनुभवों और विचारों को साझा करने के लिए एक साथ आए। इससे आपसी जुड़ाव और आशा की मजबूत भावना विकसित हुई। कार्यक्रम में संगीत, पेंटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ भी हुई। इन गतिविधियों में स्वयं मरीज़ों ने हिस्सा लिया। इन प्रस्तुतियों ने यह दर्शाया कि बीमारी के बावजूद मरीजों में कितना साहस, सकारात्मकता और जीवन के प्रति उत्साह मौजूद है।
भारत में क्रोनिक किडनी बीमारी वाले 13.8 करोड़ केस हैं। भारत सबसे ज्यादा किडनी मरीजों की सूची में दूसरे स्थान पर है। इनमें से 90% मामलों का एडवांस स्टेज तक पता नहीं चलता। जब बीमारी एडवांस्ड स्टेज में पहुंच जाती है तब जाकर इसका पता चलता है। आरजी हॉस्पिटल्स द्वारा निरंतर डायलिसिस प्रक्रियाएँ करना किडनी देखभाल में उनके व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सवाल पूछकर और अपने अनुभव साझा करके सक्रिय रूप से भाग लिया। डॉ. सुमन सेठी, डॉ. राजेंद्र के. बंसल (मेडिकल डायरेक्टर एवं प्रमुख, इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज़) और डॉ. पुनीत बंसल (डायरेक्टर एवं प्रमुख, इंस्टिट्यूट ऑफ यूरोलॉजी) जैसे विशेषज्ञों ने भी किडनी प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) के बाद सबसे बेहतर उपचार विकल्पों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, तथा नियमित फॉलो-अप और स्वस्थ लाइफस्टाइल आदतों के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए आरजी हॉस्पिटल्स के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट हेड और डॉयरेक्टर डॉ सुमन सेठी ने कहा, “किडनी की बीमारी अक्सर धीरे-धीरे बढ़ती है। इसी वजह से उसके प्रति जागरूकता फैलाना और जल्दी हस्तक्षेप करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। ‘दिल से फाइटर’ पहल के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि मरीज और उनके परिवारों को इलाज के विकल्पों, सुरक्षा उपायों और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जीवन में आने वाले बदलावों से संबंधित जरूरी जानकारी से शिक्षित करना और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में लोगों की प्रक्रिया काफी उत्साहजनक रही। यह किडनी स्वास्थ्य के प्रति समुदाय के समर्पण को दर्शाता है।
आरजी हॉस्पिटल्स के सीईओ & मैनेजिंग डॉयरेक्टर अविनाश ओझा ने कहा, विश्व किडनी दिवस के अवसर पर हमारी ‘दिल से फाइटर’ पहल ने किडनी के मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक मजबूत सहयोगी नेटवर्क बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया है। यह कार्यक्रम किडनी बीमारी से प्रभावित लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और आशा जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस पहल ने एक सहयोगपूर्ण मंच प्रदान किया। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञ, मरीज और उनके परिवारों के बीच खुली चर्चा को प्रोत्साहन मिला। इलाज और लाइफस्टाइल में बदलावों को आसान बनाकर ये बातचीत मरीज़ों को पहले से ही सावधान रहने में मदद करती है। इसके अलावा समय पर इलाज से जटिलताओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
आरजी हॉस्पिटल्स एडवांस्ड ट्रांसप्लांट और डायलिसिस विशेषज्ञता को मजबूत सामुदायिक सहयोग के साथ जोड़कर संपूर्ण किडनी देखभाल में अग्रणी हॉस्पिटल बना हुआ है। यह सामुदायिक सहयोग न केवल मरीजों को जीवित रहने में मदद करता है, बल्कि किडनी बीमारी के बाद भी बेहतर और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इस कार्यक्रम में आरजी हॉस्पिटल्स, लुधियाना की समग्र किडनी देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता तथा शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मरीजों को सशक्त बनाने के उसके निरंतर प्रयासों की भी झलक देखने को मिली।



