वीरसिंहपुर में शीतला माता पूजा एवं 5 दिवसीय मेले का शुभारंभ, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया उद्घाटन

धनबाद। निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वीरसिंहपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित पाँच दिवसीय शीतला माता पूजन समारोह एवं मेले का शुभारंभ धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया तथा माता शीतला से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और माता शीतला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एमपीएल के महाप्रबंधक (जीएम) राजकिशोर सिंह, सदानंद शर्मा, मुन्ना सिंह, असीम भट्टाचार्य, बंदना बाउरी, तारापद बाउरी, रिंकू भट्टाचार्य, मेला समिति के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



