रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, शामिल पुलिसकर्मी निलंबित

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया है।

झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्र ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

महानिदेशक के निर्देश के आलोक में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस द्वारा बताया गया है कि मामले की जांच जारी है और घटना से संबंधित आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button