टाटानगर स्टेशन से ब्राउन शुगर सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटानगर स्टेशन परिसर से ब्राउन शुगर के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चक्रधरपुर मंडल के निर्देश पर टीम ने तीन आरोपियों को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा, जिसका कुल वजन 3.56 ग्राम है।

गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह थाना क्षेत्र के किटाडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब के पास रहने वाला राहुल कुमार डे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुस्तकीम अंसारी सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से ब्राउन शुगर लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय और राहुल कुमार डे को बेच रहा था। इसी दौरान तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 4,330 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब 3.56 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि कुल बरामद सामान की कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button