खपुरा गांव में होली के पारंपरिक गीतों पर थिरके लोग

पकरीबरावां (नवादा)। पकरीबरावां प्रखण्ड के खपुरा गांव में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। डुमरावां ग्राम पंचायत के दिवंगत मुखिया यदुनंदन शर्मा के पुत्र राजेश कुमार की देख रेख में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार शाही, मुकेश कुमार एवं विनय कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। सभी को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। दिवंगत मुखिया के पुत्रों ने बताया कि उनके पिता प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन कराते थे।
उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर उनके पुत्र हरेक वर्ष अपने गांव में होली मिलन समारोह आयोजित कराते हैं। भर फागुन महीना रंग ले पिया, भर फागुन महीना। ढोलक हरमुनिया के संग ले पिया भर फागुन महीना रंग ले। आज बिरज में होली रे रसिया, लड़का है गोपाल, कूद पड़े यमुना में। होली के पारंपरिक गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। लोगों के लिए पकौड़ी, शरबत आदि का प्रबंध किया गया था। समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि होली मिलन से हमारी संस्कृति प्रागाढ़ होती है। इससे आपसी एकता मजबूत होती है और आपसी भाईचारे को बड़ा मिलता है। इस अवसर पर रविकांत पूनम महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. रविकांत उर्फ अजय सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि नवीन सिंह, कांता प्रसाद, बीरेंद्र सिंह, दिलीप कुमार रंजन, सुमन प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, संजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।



