भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन चैंपियनों का रोड शो, नवगछिया में होली मिलन समारोह के साथ खिलाड़ियों का सम्मान

भागलपुर। रविवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खरीक प्रखंड के नवादा के आदर्श सर्वोदय विद्या मंदिर में चैंपियन अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों का रोड शो निकाला गया साथ ही होली मिलन समारोह मनाया गया। राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस रोड शो में हाल ही इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित इंडोनेशिया-भारत बाल बैडमिंटन टेस्ट श्रृंखला को 3:0 जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी बिहपुर के विक्रमपुर निवासी सूरज कुमार, 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय नेपाल, श्रीलंका व भूटान को हराकर चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती समेत 2019 में मोतिहारी में इंडोनेशिया को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी अंकित कुमा शर्मा व इसी वर्ष नेपाल में आयोजित टेस्ट श्रृंखला में नेपाल को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार का इस रोड शो के दौरान आमजनों व खेलप्रेमियों ने अभिनंदन व सम्मान किया।
वहीं इस दौरान मौके पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह, विद्यालय में डायरेक्टर राजेश कुमार रवि, किशन कन्हैया, सुनील गुप्ता, सुनील कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, निरंजन कुमार, विपिन कुमार, पवन कुमार, मुकेश कुमार, रोहित मिश्रा, विकाश कुमार, मौसम कुमारी, रिंकी कुमारी, कृष्ण कुमार, आदित्य कुमार, प्रशांत कुमार चौरसिया, आनंद कुमार, दिवाकर कुमार व घनश्याम कुमार आदि ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।



