वारिसलीगंज के संत टेरेसा इंग्लिश हाई स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

वारिसलीगंज (नवादा)। शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा के समन्वय का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला जब संत टेरेसा इंग्लिश हाई स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव समारोह नगर परिषद क्षेत्र स्थित दरियापुर रोड में विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक मंच सज्जा और उत्साह से लबरेज बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सव में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ0 प्रो. नवल किशोर यादव, नागेंद्र शर्मा एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, रविकांत पुनम महाविद्यालय के निर्देशक अजय कुमार रविकांत तथा विद्यालय के निदेशक अनूप थॉमस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में स्वागत गान की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूह गीत, लघु नाटक, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति पर अभिभावक झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंजता रहा।

 

मुख्य अतिथि प्रो. नवलकिशोर यादव ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि संत टेरेसा इंग्लिश हाई स्कूल ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि मात्र 16 वर्षों में विद्यालय ने जिस तरह शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और संस्कार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, वह सराहनीय है। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त करना विद्यालय परिवार की बड़ी उपलब्धि है, जो क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है।
नागेंद्र शर्मा एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने भी बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों को सराहते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर मेलवीन पॉल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकायें सहित सैकड़ो की संख्या में अविभावक मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button