प्राथमिक विद्यालय इकहरा में शंकुल की मासिक बैठक सम्पन्न, निपुण लक्ष्य पर दिया गया जोर

(माधौगढ़) जालौन। प्राथमिक विद्यालय इकहरा में शंकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

बैठक की शुरुआत में सुनील कुमार श्रीवास्तव ने पिछली कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि न्याय पंचायत अमखेडा के सभी बच्चों को निपुण बनाना हम सभी शिक्षकों का लक्ष्य होना चाहिए और इसके लिए समर्पित प्रयास आवश्यक हैं।


मनोज कुमार बाथम ने अपने वक्तव्य में कहा कि ‘निपुण प्लस’ का असेसमेंट करना अनिवार्य है, जिससे बच्चों की शैक्षिक क्षमता का सही आकलन किया जा सके और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

अंत में अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षकों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आह्वान करते हुए बैठक का समापन किया।इस अवसर पर अंशुमान सिंह, अबिलाख सिंह, राजबहादुर, शक्तिसिंह, सुरेन्द्र बर्मा एवं श्याम जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button