शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद पर जांच एवं पुनर्नियुक्ति की मांग 

पटना।राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस सह वक्फ सुरक्षा परिषद, बिहार, की और से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वक्फ सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष अली इमाम भारती ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से अत्यंत गंभीर और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।परिषद की स्पष्ट मांग है कि वर्तमान शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद पर अविलंब जांच बैठाई जाए, और यह सार्वजनिक किया जाए कि पूर्व कार्यकाल में इतने गंभीर आरोपों के बावजूद उन्हें किस आधार पर दोबारा पेयरमैन नियुक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आरोपों का नहीं है, बल्कि पुख्ता दस्तावेजी सबूती, एफआईआर और लीज एयीमैट्स का है, जिन्हें आज हम मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।मुख्य आरोप एवं सबूत है क खाजकला थाना कांड नवढाल कब्रिस्तान की जमीन इरशाद अली आजाद के कार्यकाल के दौरान नवढाल कब्रिस्तान की वक्फ जमीन को अवैध रूप से लीज पर दे दिया गया। स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के बाद और कोर्ट से अनुमति लेकर इस मामले में खाजकला थाना में एफआईआर दर्ज हुई जिसमें 420 और कई संगीनधाराएं) के तहत मामला दर्ज है एफआईआर के कागजात आज हम मीडिया को दिखा रहे हैं।

वहीं बीबी फैजुतुल निसा बेगम एवं उम्मुल निसा बेगम) लगभग 600-650 एकड़ वक्फ भूमिइरशाद अली आज़ाद के पूर्व कार्यकाल में अवैध तरीके से मुतवली तनवीर की नियुक्ति की गईउसी तनवीर के जरिए अरक्कम निवासी अशोक कुमार सिंह को पूरी 500 एकड़ भूमि लीज पर दे दी गई थी।सबसे गंभीर बात यह है कि लीज एग्रीमेंट में यह अधिकार दे दिया गया कि अशोक कुमार सिंह चाहे तो इस वक्फ भूमि को अपने नामसे म्यूटेशन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वक्फ एक्ट का सीधा उल्लंघन है, और वक्फ संपति को निजी संपति में बदलने की खुली साजिश है। लीज और म्यूटेशन से जुड़े कागजात आज प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

वक्फ एस्टेट नंबर 27 अमीरी बेगम की भूमि पर पूर्व से मस्जिद मौजूद थी मस्जिद को तुड़वाकर उसी भूमि पर भव्य कमर्शियल मल्टीप्लेक्स/कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया यह न केवल वक्फ कानून बल्कि धार्मिक भावनाओं का भी गंभीर उल्लंघन है।वक्फ एस्टेट नंबर 19-मौर नाजिर अली, सदर गली, पटना सिटी यहाँ एक मस्जिद थी मस्जिद के पूरे भूभाग को नष्ट कर दो मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई मस्जिद के नाम पर केवल 10 फीट 10 फीट की प्रतीकात्मक जगह छोड़ी गई। वहीं वक्फ एस्टेट नंबर 28-अमौरी बेगम, टिकियाटोली (गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल। गिरजा हॉस्पिटल के पास) यहाँ मस्जिद और इमामबाड़ा दोनों मौजूद ये इमामबाड़ा के ऊपर अपार्टमेंट/फ्लैट का निर्माण करा दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button