एसकेएमवी कॉलेज के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के एसकेएमवी कॉलेज फतुहा के प्रेम यूथ फाउंडेशन में इंटरशिप कर रहे इंटर्न को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि माया यादव पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर फतुहा ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तथा परिश्र्म करें । शॉटकट के चक्कर मे कदापि न पड़े अपराधी एवं अराजक तत्वों से सतर्क रहें । शिक्षा हमारी सबसे बड़ी ताकत है । एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए संजय कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020 के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए इन्टरशिप अनिवार्य किया गया।यह छात्रों के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए।वहीं प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है।

शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में इंटर्न को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया की इंटर्न को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकशित भारत 2047 को साकार करने में युवायों का महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोग्राम ऑफिसर सुरजीत कुमार ने इन्टरशिप कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे साथ इन्टरशिप करना एक महत्वपूर्ण अवसर है । युवाओं के प्रतिभा को पहचान कर हम उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का अवसर देते है । हमारे इंटर्न अमृतसर एवं वर्धा तक का एक्सपोजर विजिट किया है । प्रोग्राम ऑफ़िसर एन के सिंह ने बताया कि देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं इंटर्नशिप कर रहे है उन्हें रोजगार का भी अवसर प्राप्त हो रहा है । इंटर्न ममता ने बताया कि हमें इंटर्नशिप में बहुत सीखने का अवसर मिला साथ ही एक्सपोज़र विजिट कर सामाजिक मुद्दे मौके पर कॉलेज के गिरजा प्रसाद, इंटर्न सुरभि कुमारी, कोमल कुमारी, तन्नू कुमारी, गुनगुन कुमारी, लखमुनि कुमारी ज्ञानति कुमारी अमन कुमार, सोनु कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार समेत सैंकड़ों इंटर्न को प्रमाण पत्र एवं किट प्रदान किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button