फतुहा में वेयरहाउस गोदाम चोरी मामले में चार गिरफ्तार

फतुहा। फतुहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के शुकुलपुर स्थित एयरटेल के वेयरहाउस गोदाम से पिछले दिनों कार्यरत वर्करों द्वारा करीब सैंतीस लाख रुपए के सामान चोरी मामले में फतुहा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस संबध में फतुहा थानाधयक्ष ने बताया की घटना के बाद वेयरहाउस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो देखा कि कार्यरत वर्करों ने हीं चोरी की है। जिसमे दो एसपीपी मॉडल के पेन ड्राइव सिस्टम को पहले बरामद किया गया और इसमेंसंलिप्त चार वर्कर्स को मौके से ही गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों में फतुहा कू मोहद्दीनपुर का नीतीश कुमार, नालंदा जिले के बिहार शरीफ के हवेली मरोड़ा निवासी प्रभाकर शर्मा, समस्तीपुर जिले के मोहद्दीन नगर निवासी निरंजन कुमार तथा फतुहा नदी थाना क्षेत्र के जेठुली निवासी मोहम्मद शमसुद्दीन शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button