वार्ड 27 में प्रियंका देवी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, विकास और पारदर्शिता का संकल्प

वार्ड नं 27 में प्रियंका देवी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, विकास के बड़े वादों के साथ हुंकार

Deoghar : देवघर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 27 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को बधा मोहल्ला, पीपल गाछ काली मंदिर के समीप वार्ड 27 की प्रत्याशी प्रियंका देवी (ध्रुव प्रसाद साह की धर्मपत्नी) के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, संजय प्रसाद साह, पूर्व प्रत्याशी कविता देवी एवं लोकप्रिय प्रत्याशी प्रियंका देवी सहित चार नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका देवी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा।

मौके पर मौजूद नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव 2026 के मुहाने पर खड़े होकर सभी को एकजुट होकर वार्ड 27 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियंका देवी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। प्रियंका देवी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 27 को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। उन्होंने साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, हर गली में पक्की सड़क, नियमित जलापूर्ति, जलनिकासी के लिए सुदृढ़ नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था का वादा किया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि वार्ड में महिला समूहों को सशक्त किया जाएगा, युवाओं के लिए कौशल विकास शिविर लगाए जाएंगे और बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास होगा। साथ ही वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग से मिलने वाली राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों में किया जाएगा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में आकाश कुमार, मनोज कुमार यादव ,रंजीत कुमार वर्मा, अमन कुमार, सुरेंद्रनाथ ठाकुर, नित्य कर्मकार, नेताजी सुभाष जागृति मंच के नगर अध्यक्ष गौतम कर्मकार, युवा समाजसेवी उत्तम राय,राजू राउत,शालो सिंह, कविता देवी, पिंकी देवी,सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। अंत में प्रियंका देवी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और पारदर्शिता के नाम पर उन्हें अपना समर्थन दें और वार्ड 27 को एक आदर्श वार्ड बनाने में सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button