सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण

देवघर। नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के सफल संचालन को लेकर 13.02.2026 को सामान्य प्रेक्षक जुल्फिकार अली ने मीडिया कोषांग और एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषांग से संबंधित सभी पंजी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिट मीडिया एवं सोशल मीडिया से संबंधित क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित कोषांग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

आगे उन्होंने कहा कि एमसीएमसी के उल्लंघन के मामलों पर कोषांग विशेष नजर रखने के साथ 24 घंटे स्थानीय समाचारों का जो केबल टीवी में प्रसारित हो रहे हैं कि निगरानी रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, लिपिक उदय कुमार, मीडिया कोषांग के कर्मी नागेंद्र राणा, लालू कुमार, राजेश कुमार एवं सभी प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button