श्रमिक दिवस पर पूर्व रेलवे के 92 कर्मचारी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में, पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ERWWO) ने आज कोलकाता के अलीपुर स्थित बेलवेडियर पार्क के पूर्व रेलवे अधिकारी क्लब में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम पूर्व रेलवे में सुरक्षित और कुशल ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने में कर्मचारियों की सच्ची सेवा, समर्पण और अनुकरणीय योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विकास में श्रमिकों के अमूल्य योगदान की मान्यता में हर साल 1 मई को “अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” या “मई दिवस” के रूप में मनाया जाता है। पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं (Workshops) के दैनिक कामकाज में लगे निष्ठावान और मेहनती कर्मचारियों की भूमिका को याद करने के लिए, ERWWO ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिबद्धता को स्वीकार करने हेतु इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

ERWWO की अध्यक्षा, सीमा देऊस्कर ने संगठन के अन्य सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व रेलवे के 92 नामित कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। इन कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उनके समर्पण, ईमानदारी और साहस के सम्मान में प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए, अध्यक्षा/ERWWO, श्रीमती सीमा देऊस्कर ने एक प्रेरक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने रेलवे के कामकाज में समर्पण, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व रेलवे के सांस्कृतिक स्टाफ द्वारा प्रस्तुत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने इस अवसर पर उत्साह भर दिया और अभिनंदन समारोह की शोभा बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button