पालीगंज के धरहरा से फतेहपुर तक बाईपास सड़क निर्माण की मांग
बिहार विधानसभा में पालीगंज बाज़ार के जाम का मुद्दा उठा!

पालीगंज। विधायक डॉ. संदीप सौरभ ने आज बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान पालीगंज बाज़ार में लगातार लगने वाले जाम की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने धरहरा से फतेहपुर तक बाईपास सड़क के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि भारी वाहनों और बढ़ते यातायात के कारण बाज़ार क्षेत्र में रोज़ाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि बाईपास सड़क बनने से भारी वाहनों को बाज़ार से बाहर निकाला जा सकेगा, जिससे यातायात सुचारु होगा और पालीगंज बाज़ार को स्थायी रूप से जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर बाईपास सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की अपील की।



